बाप बेटे के अपहरण के मामले में सपा नेता सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमारे देश में अक्सर अपहरण के केस सामने आते ही रहते हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से पिता पुत्र के अपहरण का मामला सामने…

हमारे देश में अक्सर अपहरण के केस सामने आते ही रहते हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से पिता पुत्र के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां की युवक के अपहरण के आरोपी सपा नेता ने युवक के पिता का भी अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा,

कि मड़िहान के सपा नेता और उसके साथियों को हमने गिरफ्तार कर लिया था बाद में उन आरोपियों को जेल में भेज दिया था और उसकी पूछताछ की थी। आपकी जानकारी के लिए बता देते कि यह मामला मड़िहान थाना अंतर्गत राजगढ़ का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि 30 अप्रैल को किसान छोटेलाल का राजगढ़ में कर्बला के पास एक सफेद रंग की कार से आए 4 लोगों ने अपहरण कर लिया था।

परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने थाना मड़िहान में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जलालपुर माफी गांव से सुभाष सिंह के ट्यूबवेल पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से छोटे लाल को पुलिस ने बरामद कर लिया वही मौके से छह आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

इनमें समाजवादी पार्टी के नेता मड़िहान विधानसभा से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, तरुण विश्वकर्मा, कमला, देवेंद्र सिंह उर्फ विमलेश्वर सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि हमने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार करने के बाद शैलेश कुमार सिंह के पास से एक 32 बोर की रिवाल्वर और 5 कारतूस भी मिली है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित छोटेलाल के लड़के का भी अपहरण हो गया था इसमें एसपी नेता शैलेश कुमार सिंह भी आरोपी है ऐसी सूचना हमें मिली है। पुलिस ने परिवारजनों को कहा कि हम छोटेलाल के लड़के की तलाश कर रहे हैं वह मिल जाएंगे तो हम आप से तुरंत बात करेंगे। फिर आगे पुलिस ने कहा कि हम इस 6 आरोपियों से बात करेंगे और उसमें पता लगाएंगे कि छोटे लाल का लड़का कहां पर है।