50 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक महिला बुजुर्गों को फ्री गंतव्य तक पहुंचाती है

आजकल आपने देखा होगा कि महिलाओं में पुरुषों से कम नहीं है। गार्ड आप कभी चेन्नई यात्रा पर जाते हैं तो आप को चिंता करने…

आजकल आपने देखा होगा कि महिलाओं में पुरुषों से कम नहीं है। गार्ड आप कभी चेन्नई यात्रा पर जाते हैं तो आप को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप को सही सलामत और सुरक्षित कर पहुंचाने की जिम्मेदारी ऑटो अक्का लेती है।

इसका उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं है
महिलाओं की सुरक्षा को आगे रखते हुए चेन्नई की रहने वाली 50 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक राजी अशोका ने 23 साल पहले फोटो चलाना सिखा था। उनका ऑटो चलाने का मकसद केवल पैसा कमाना ही नहीं बल्कि इमरजेंसी में महिलाओं और बुजुर्गों को फ्री में हूं उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच जाना भी है।

चेन्नई की सड़कों पर 23 साल से दौड़ा रही है अपना ऑटो
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजी ने बताया कि 1 दिन उन्होंने चेन्नई में एक नशे में धुत ऑटो रिक्शा चालक को एक महिला को ले जाते हुए देखा तो उनके मन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक विचार आया और तब से उन्होंने महिलाओं के लिए रात में ऑटो चलाना शुरु कर दिया। अक्का महिला यात्री के लिए रात या दिन नहीं देखते और वह रात में लगभग 3 घंटे ही सोती है और रात में भी चेन्नई की सड़कों पर ऑटो चलाती है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात में भी चलाने लगी ओटो
राजी अशोका केरल की रहने वाली हैं और उन्होने ग्रेजुएट किया हुआ है. वह शादी के बाद अपने पति के साथ चेन्नई शिफ्ट हो गई थीं और उनके पति ऑटो चलाते हैं। जब अक्का को ग्रेजुएट होने के बाद भी जॉब नहीं मिली तो उन्होंने फैमिली को सपोर्ट करने के लिए ऑटो चलाना शुरू कर दिया।

अशिक्षित महिलाओं को फ्री ड्राइविंग कोचिंग देती है
राजी का मानना है कि हमें महिलाओं को मुफ्त ड्राइविंग कोचिंग देनी की जरूरत है क्योंकि कई अशिक्षित महिलाएं बहुत कम वेतन पर काम करती है जबकि ऑटो चालक प्रति माह 15 से 20 हजार रुपये कमा लेते हैं। अब तक अक्का के ऑटो में 10 हजार से अधिक महिलाएं सुरक्षित सवारी कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह फ्री में ऑटो चलाना भी सिखाती हैं।उन्होंने आज तक कई लोगों को फ्री मैं अपने होठों में बिठाया है। कई गरीब लोगों को खाना भी खिलाया है।