28 मई 2023, Today’s horoscope: इन 5 राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव, दूर होंगे सारे कष्ट

Today’s Horoscope 28 May 2023, Astronomy, rashifal ज्योतिष में कुंडली का विशेष महत्व होता है। राशिफल के अनुसार आज 28 मई 2023 रविवार को कुछ…

Today’s Horoscope 28 May 2023, Astronomy, rashifal

ज्योतिष में कुंडली का विशेष महत्व होता है। राशिफल के अनुसार आज 28 मई 2023 रविवार को कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ राशियों को परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों का जीवन खराब भी हो सकता है।

मेष राशि:
आज अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो अपने परिवार वालों की सलाह लें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। पारिवारिक विवाद से बचें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

वृषभ राशि:
आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। आपका कोई नया काम जो आप लंबे समय से करना चाहते थे, वह शुरू होगा। व्यापार आदि में नया साझेदार। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि:
आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। आज आप अपने व्यापार में किसी अच्छे साझेदार के संपर्क में आएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको एक नई दिशा मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि:
आज आपको मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे, जिसका बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। विरोधी व्यापार में बाधा उत्पन्न करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी से अनबन बढ़ सकती है।

सिंह राशि:
आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यदि आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जाते हैं तो वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। आज कोई नया काम शुरू न करें। किसी भी काम में बड़ी रकम का निवेश न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि:
आज आपके रुके हुए काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में शुभ आयोजन होंगे। किसी करीबी से मुलाकात के कारण कोई नई कार्ययोजना बन सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। नया वाहन, मकान आदि खरीदने का अवसर मिल सकता है।

तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज पहल कर सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि:
आज आपका मन अशांत रहेगा। आप विवाद में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज किसी भी प्रकार का बदलाव न करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी रकम उधार न दें। आपका कोई पुराना मामला आज खत्म हो सकता है।

धन राशि:
आज कोई नया काम शुरू न करें। आज आप सेहत को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आज आप परिवार में किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापारिक साझेदारियों को नुकसान हो सकता है। फालतू के कामों में आपका पैसा खर्च होगा।

मकर राशि:
आज आप परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुम्भ राशि:
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक तनाव आदि समाप्त होंगे। परिजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन राशि:
आज के दिन आपको पारिवारिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आपका मन थोड़ा अशांत और उदास रह सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जबकि आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। किसी लम्बे सफर पर जाना है।