शादी के 1 साल बाद दहेज ना मिलने पर पति ने गला दबाकर मार डाला पत्नी को

भारत देश में आज भी दहेज के लिए उनकी पत्नियों को और उनके परिवारों को हैरान किया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही है…

भारत देश में आज भी दहेज के लिए उनकी पत्नियों को और उनके परिवारों को हैरान किया जाता है। आज हम आपको ऐसे ही है किसी के बारे में बताना जा रहे हैं। पश्चिमी यूपी (Western Uttar Pradesh)के सहारनपुर में कथित तौर पर एक शख्स ने दहेज की लालच में उनकी पत्नी का गला दबाकर मार डाला है। फिर हत्या कर कर वह वहां से भाग निकला। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोरी माजरा का है।

जिस लड़की की हत्या हुई है उसका नाम प्रियंका है। उसकी शादी 1 साल पहले बिजनौर के रामपुर में रहने वाले कृष्ण कुमार से हुई थी। प्रियंका के माता पिता का थोड़े समय पहले देहांत हो चुका था। प्रियंका सहारनपुर के कोरी माजरा में अपने बहन उपासना के पास गई हुई थी।

मृतक की बहन का आरोप है कि प्रियंका से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे जिस वजह से उसके पति के साथ उसका झगड़ा चल रहा था। इसलिए वह अपने ससुराल बिजनौर जाना नहीं चाहती थी और मेरे पास रहना चाहती थी। फिर उसने आगे जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका का पति उसे लेने के लिए 2 दिन पहले ससुराल आया था। जब उसका पति उसे लेने के लिए आया था तब घर पर प्रियंका की बहन उपासना मौजूद नहीं थी।

उसी समय कृष्णा कुमार और प्रियंका के बीच झगड़ा शुरू हो गया उसके बाद पति कृष्णा ने प्रियंका का पहले गला दबाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमला करने के बाद प्रियंका की मौत हो गई। पुलिस को आसपास रहने वाले लोगों ने फोन करके बताया कि यहां एक हत्या हो गई है।

उसके बाद पुलिस उपासना के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। फिर उसी गौर से खून और चाकू बरामद कर लिया। फिर पुलिस ने कहा कि प्रियंका के पति कृष्णा यहां से फरार हो गया है इसलिए हम उसको जल्द से जल्द ढुढकर सजा दिलाएंगे।