04 फरवरी 2023, आज का राशिफल: इन 5 राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे हनुमानजी, दूर होंगे सारे कष्ट

मेष:
राजकीय कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। किसी बड़े का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संतान की सफलता से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर के बारे में गंभीरता से विचार करने का समय आ गया है। नौकरी में किसी भी बदलाव के लिए पूरे मन से तैयार रहें। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। आज किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात मन को प्रसन्न कर देगी।

वृषभ :
आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप अपनी समस्या का समाधान अपने आप ढूंढ लेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार में सक्रियता रहेगी। प्रकृति से आप प्रभावित होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव हो सकता है। दफ्तर में आज आप अपने काम को उचित दिशा देंगे।

मिथुन राशि:
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का चलन बनता जा रहा है। ऑफिशियल मामलों में आपका आत्मविश्वास कुछ डगमगा सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपना फोकस अपने काम पर ही रखें. जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि :
आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी जिनसे आपको कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी। आपकी कार्यकुशलता में भी सुधार होने की संभावना है। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, सोच समझकर निर्णय लें। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके काम की सराहना होगी। आपको किसी समस्या का त्वरित समाधान मिलेगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।

सिंह:
आज का दिन आपका फेवरिट रहेगा। आज आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे आप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। समय आपके पक्ष में है, इसका भरपूर लाभ उठाएं। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आज अपने से बड़ों की बात ध्यान से सुनें, जो भविष्य में आपके काम आएगी।

कन्या :
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज आप व्यापार से जुड़े कुछ फैसले लेंगे। विदेश जाने का भी प्रबल योग है, वीजा के लिए आवेदन करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में लाभकारी समझौता होगा। आपको अपने दिल और दिमाग पर काबू रखना होगा। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे, फिर भी अपना काम परफेक्शन के साथ करें।

तुला:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई भी नया काम करने से पहले अपने पिता की सलाह लें, विशेष लाभ होगा। विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नए लोगों से संपर्क होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुराने मित्र अचानक सामने आएंगे और आपकी मदद करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी समस्या का समाधान बड़ी आसानी से हो जाएगा।

वृश्चिक:
ईश्वर की विशेष कृपा आज आप पर रहेगी, बिगड़े हुए काम करने का रास्ता खुलेगा। आपके काम में वृद्धि होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे। दफ्तर में काम की भी तारीफ होगी। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जान लें और समझ लें। नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य आज
संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है जो उत्तम रहेगा। तनाव से दूर रहें। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहे। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन आमदनी अच्छी रहेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

धन:
आज का दिन अच्छा है, समय साथ देगा। आज आपकी राशि में धन प्राप्ति के योग हैं। पार्टनर के साथ मनोरंजन के लिए जा सकते हैं, समय अच्छा है। कारोबार में तरक्की होगी। मेडिकल छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। विदेश से धन संबंधी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। तथा काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ रहेगी।

मकर:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप खेलकूद से जुड़े हैं तो लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। काम में मन कम लगेगा इसलिए आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसे आज पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। आज आप खरीदारी का भी मन बना सकते हैं। मित्रों और भाइयों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़े फैसले लेंगे।

कुंभ राशि:
आज का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। यदि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में है, आज से ही योजना बनाना शुरू कर दें, इसके शुभ परिणाम आपको तुरंत देखने को मिलेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके सितारे बुलंदी पर हैं, बस विनम्र और धैर्य से काम लें। ऑफिस में किसी खास काम से मिलने के लिए बुलाया जा सकता है।

मीन राशि:
आज आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। आपके आस-पास सकारात्मक बदलाव आपके जीवन को बेहतर बनाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आज कुछ ऐसा होगा जिससे आपके परिवार वालों को आप पर गर्व होगा। इसके अलावा पिता की ओर से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।

Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 29 February 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 28 February 2024: आज का राशिफल
Today’s Horoscope, 03 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 02 March 2024: आज का राशिफल Today’s Horoscope, 01 March 2024: आज का राशिफल