Today Horoscope 29 May 2025 आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य रहेगा, रिश्तों में सुधार आएगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पुरानी यादें भी ताजा होंगी। सभी का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। उपहार देने पड़ सकते हैं। अनावश्यक तनाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, दूर से शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ राशि:
वृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर में कोई कार्यक्रम आयोजित हो सकता है और अधिकांश समय उसमें व्यतीत होगा। रिश्तेदार भी आएंगे। शाम तक कुछ ऐसा होगा जिससे सभी खुश होंगे। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। बुरी संगत से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी और लापरवाही न करें
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में चल रहे तनाव में वृद्धि होगी। समय रहते इसे दूर न किया जाए तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की बहुत जरूरत है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी काम में मन कम लगेगा और आप इस उलझन में फंसे रहेंगे कि क्या करें और क्या न करें। किसी को भड़काएं नहीं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता कम होगी। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, परिवार के साथ समय बिताएं, चीजों को ठीक से समझने की जरूरत है अन्यथा बात और उलझ सकती है। अगर आपको पहले से कोई गंभीर बीमारी है तो उसे हल्के में न लें और डॉक्टर से सलाह लें। यात्रा लंबी और मजेदार हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। जीवन सुखमय बीतेगा। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, अच्छे काम का फल प्राप्त होगा। यदि आप कॉलेज में पढ़ते हैं, तो आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आपको अपने पिता से सहयोग मिलेगा और उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। विलासिता की चीजों पर खर्च होगा। यश में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी मिल सकती है। आर्थिक विकास के लिए योजना बनेगी। कार्य प्रणाली में सुधार होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। करियर को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण रहेगा और मन भी पहले से अधिक शांत रहेगा। यदि किसी से कोई चर्चा चल रही है, तो वह भी दूर हो जाएगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। पार्टी और पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मकता का विकास होगा। धन प्राप्ति में आसानी होगी। व्यापार सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और उन्हें अपने ग्राहकों से सहयोग मिलेगा। बाजार में आपके बारे में सकारात्मक माहौल बनेगा और आपकी छवि में सुधार आएगा। दुश्मन आपकी पीठ पीछे साजिश रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। विवादों को बढ़ावा न दें। दूर से दुखद समाचार मिल सकता है। पुरानी बीमारियों को नज़रअंदाज़ न करें।
धनुराशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के द्वार खुलेंगे। उन्हें नए अवसर मिलेंगे जो उनके करियर में मददगार साबित होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
मकरराशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाना पड़ेगा और उनका आप पर भरोसा मजबूत होगा। सामाजिक जीवन अच्छा रहने के संकेत हैं। समझदारी से काम लें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करके आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करो। आपको अपने किसी करीबी से बहुत अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान रहेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी यह रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन कमजोर रहेगा, यदि आप विवाहित हैं तो आपकी पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब रहने की संभावना है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और उन्हें समय पर भोजन आदि दें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुर्घटना का भय बना रहेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
