Today’s horoscope, 10 April 2025: साईं बाबा की असीम कृपा से 3 राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन रहेगा सुखमय

Today Horoscope 10 April 2025 आज का राशिफल मेष राशि आज का दिन आपके लिए सफलता का दिन रहेगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी…

Today Horoscope 10 April 2025 आज का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता का दिन रहेगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपको व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों के लिए उपयोग करनी चाहिए। आपको जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आपको पिछली गलतियों से सीखना होगा। यदि आपने साझेदारी में कोई काम किया है तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है।

वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सतर्क और सजग रहने का दिन होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे उनके पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग उत्साहित रहेंगे और अपने साथी को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में यदि लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर होता नजर आ रहा है। पढ़ाई के अलावा विद्यार्थी किसी अन्य कार्य में भी रुचि विकसित कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने ससुराल वालों से बहुत सावधानी से बात करनी चाहिए।

मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रहेगा। आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए अन्यथा वे आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आपको अपने महत्वपूर्ण मामलों में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपके कई काम रुक सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात सुनकर आपको बुरा लगेगा, लेकिन आप उन्हें कुछ कह नहीं पाएंगे। नया घर खरीदने का आपका सपना साकार होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी।

कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और किसी और बात के बारे में नहीं सोचेंगे। पारिवारिक विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर आप चिंतित रहेंगे; यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करेंगे तो निर्णय आसानी से लिया जा सकेगा। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा आपका पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से विमुख हो सकते हैं।

सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको मानसिक चुनौतियों से डरने की जरूरत नहीं है। कार्यस्थल पर टारगेट पूरा करने के चलते आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा, जो लोग सरकारी योजनाओं में पैसा लगाने की सोच रहे थे उनको भी सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आपके मित्र आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर बहुत सोच-समझकर विचार करना चाहिए, अन्यथा आपके कुछ शत्रु आपके मित्रों के रूप में हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। व्यापार कर रहे लोग बहुत खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें मनचाहा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य काफी समय से अटके हुए थे तो उनके पूरे होने की संभावना है और पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी और भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। आपकी कोई गलती उजागर हो सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उस पैसे को वापस पाने की संभावना भी बहुत कम है। यदि आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको उसमें कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें सफल हो पाएंगे।

तुला राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में लगातार आ रही गिरावट से राहत मिलेगी। माता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको चिकित्सकीय सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कार्यस्थल पर लोग आपके मनमाने व्यवहार के कारण आपसे परेशान रहेंगे। इससे आपकी पदोन्नति में भी बाधा आ सकती है। लम्बे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आपके घर में किसी शुभ कार्य की योजना बनने के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर पार्टी के लिए आ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके प्रभाव व यश में वृद्धि लेकर आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपनी खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है, लेकिन यदि आप यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने का खतरा है और आपको अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आप किसी काम को जोश में आकर करेंगे तो उसमें गलती होने की संभावना है, लेकिन छात्रों को किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको काम पूरा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

धनुराशि
आज आपके खर्चे बढ़ेंगे और आपके दिन की शुरुआत भी सामान्य रहेगी। आपको अपने परिवार में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा आगे चलकर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई सौदा होगा, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण आपको उनके लिए कुछ व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

मकरराशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे क्योंकि यदि कोई अनबन थी तो वह सुलझ जाएगी। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं और अपने बारे में अच्छा सोचने से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। आपके सभी नियोजित कार्य पूरे होंगे। आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको आंख-कान खोलकर काम करना होगा। किसी के वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा आपको उनकी ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। प्रेम जीवन में पड़े लोगों को अपने साथी से कुछ भी नहीं छुपाना चाहिए, अन्यथा बाद में इसको लेकर बवाल हो सकता है। आप अपने किसी रिश्तेदार के घर दावत में जा सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

मीन राशि
व्यापार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा वे आपको परेशानी में डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। राजनीति में काम करने वाले लोगों को अक्सर किसी महिला मित्र की मदद से अच्छे पद मिलते देखा गया है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ कार्य में शामिल होंगे, जहां आप अपने कुछ रिश्तेदारों से मिलेंगे और नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।