02 July 2023, Today’s horoscope: सूर्य देव की कृपा से इन राशि के जातको की मुश्किलें होंगी दूर

Today’s horoscope 02 July 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। आज के राशिफल के अनुसार, कुछ राशियों को भाग्य का साथ(Today’s horoscope…

Today’s horoscope 02 July 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। आज के राशिफल के अनुसार, कुछ राशियों को भाग्य का साथ(Today’s horoscope 02 July 2023) मिलेगा, तो कुछ राशियों को परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन कुछ लोगों को नुकसान भी हो सकता है।

मेष राशि:
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ लोग चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के अवसर आएंगे। कारोबार में आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति रहेगी।

मिथुन राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कोई नया कारोबार शुरू होगा। निवेश किया हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार को प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि :
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ होगा। आज किसी खास व्यक्ति से संपर्क से आपको कोई बड़ी नौकरी मिल सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि:
आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। किसी खास काम में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने की संभावना बनेगी। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है।

कन्या राशि:
आज आप कुछ मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन बातों को लेकर आपके दोस्तों या रिश्तेदारों से बहस हो सकती है। आज आपको व्यापार में घाटा होगा। आर्थिक स्थिति में मंदी रहेगी। परिवार में प्रियजनों से अनबन होगी। आज किसी प्रियजन का दु:खद समाचार मिलेगा।

तुला राशि:
आज के दिन आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आज किसी खास काम के लिए आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि:
आज आपको अपनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कमी महसूस होगी। बिजनेस में सहकर्मियों से आपको धोखा मिल सकता है। कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें। किसी अजनबी को पैसा उधार न दें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में प्रियजनों से मतभेद बढ़ेगा और पत्नी से विवाद हो सकता है।

धन राशि :
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल रहेगा। आप अपने मान-सम्मान में कमी महसूस करेंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें, दुर्घटना की आशंका है।

मकर राशि :-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति का दु:खद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। आज कोई नया वाहन आदि न खरीदें, कोई नया काम भी शुरू न करें। परिवार में असहमति की स्थिति पर बहस से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे. बिजनेस में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको नई नौकरी दिला सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। परिवार में शुभ कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। नया घर या वाहन खरीद सकते हैं।

मीन राशि :-
आज आपका दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य में कमी महसूस होगी। आप जिस नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं उसमें रुकावट आएगी। किसी नजदीकी व्यक्ति का दु:खद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।