Today Horoscope 02 August 2025 आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए आलस्य त्यागकर आगे बढ़ने का है। अगर आप व्यापार में कोई साझेदारी कर रहे हैं, तो कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने काम में तेज़ी लानी होगी। आपके रक्त संबंध मज़बूत होंगे और आप कहीं डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताएँगे, जिससे आपका तनाव दूर होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए ज़िम्मेदारी से काम करने का है। बच्चे आपकी किसी बात से नाराज़ हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से आप निराश हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। अपने मनमौजी स्वभाव के कारण, आप काम को कल तक टालने की कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। यदि धन संबंधी कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी सुलझ जाएगा। आपको किसी पूर्वज की संपत्ति मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज व्यर्थ के कामों में न उलझें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा। वाहन के अचानक खराब होने से आपको धन खर्च करना पड़ सकता है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिना सोचे-समझे कोई भी निवेश न करें। किसी विरोधी के बहकावे में न आएं। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिस पर काफी खर्चा होगा, लेकिन रियल एस्टेट या शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर अपने काम से आप अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको अपने जीवनसाथी पर नज़र रखनी होगी, जो लोग लोन के लिए आवेदन कर रहे थे, उन्हें भी थोड़ा ध्यान देना होगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने वाला है, क्योंकि लापरवाही के कारण आपकी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी के बहकावे में आकर कोई निवेश करते हैं, तो वह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। शेयर बाज़ार से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं। पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आपको पूरी कोशिश करनी होगी। आप पर काम की ज़िम्मेदारियों का बोझ रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आपको अपने वैवाहिक जीवन में एकता बनाए रखनी होगी। आपके सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे और सामाजिक कार्यों में आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके आय के स्रोतों में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों का पूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आप घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनुराशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी से काम करने का रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा अटक सकता है। कार्यस्थल पर अगर कोई आपको काम के संबंध में सलाह देता है, तो आपको उसका पालन करना चाहिए। अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लें। यदि आपका कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझ जाएगा। आपको दिखावे के जाल में फंसने से बचना होगा। यदि धन से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी आसानी से सुलझ जाएगी।
मकरराशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। अचानक धन लाभ होने से आप बेहद खुश रहेंगे। बच्चों के कहने पर आप उन्हें सैर पर भी ले जा सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अनबन चल रही है, तो वह सुलझ जाएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो सकता है। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको कामकाज से जुड़ा कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको कोई काम तुरंत मिल जाएगा। किसी भी काम के प्रति जल्दबाज़ी न करें। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपका जनसमर्थन बढ़ेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। धैर्य और साहस के साथ अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए काम पूरे करने का है। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी से अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं पर बात कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और उन्हें कोई उपहार भी दे सकते हैं। अगर आपका पैसों से जुड़ा कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको थोड़ी सावधानी के साथ यात्रा पर जाना होगा।
