पहली बार देखें बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के आलीशान घर की इनसाइड तस्वीरें

Mukesh Ambani House Antilia:दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घर एंटीलिया में रहते हैं। घर के…

Mukesh Ambani House Antilia:दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घर एंटीलिया में रहते हैं। घर के अंदर की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे।

मुकेश और नीता अंबानी का घर, एंटीलिया शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चित आवासों में से एक है। जो दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड में स्थित है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को बकिंघम पैलेस के बाद दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान आवासीय संपत्ति माना जाता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 82.9 अरब डॉलर है। वे दौलत के मामले में दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से साल 1985 में शादी की थी जब वह महज 20 साल की थीं।

मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं आकाश, ईशा और अनंत अंबानी। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घर एंटीलिया में मुंबई में रहते हैं। घर का नाम एंटीलिया के प्राचीन द्वीप के नाम पर रखा गया है।उनके 27 मंजिला घर में दुनिया की कुछ सबसे आधुनिक और शानदार सुविधाएं हैं। अंबानी के घर को क्या खास बनाता है इसकी विशेषताएं।

यह घर रिक्टर पैमाने पर आठ तक के भूकंप को झेलने में सक्षम है। एंटीलिया में तीन हेलीपैड, एक थिएटर है जिसमें 80 मेहमान बैठ सकते हैं, एक स्पा, 168 वाहनों के लिए एक गैरेज, एक बॉलरूम और एक सीढ़ीदार बगीचा है।

मुकेश अंबानी के घर का इंटीरियर लुक बहुत ही शानदार है। घर के अंदर कदम रखते ही आपको गजब का कलेक्शन देखने को मिलेगा। घर के अंदर लकड़ी का इंटीरियर बेहद खूबसूरत लुक देता है। लकड़ी की घुमावदार सीढ़ी के साथ टेराकोटा टोन में एक शानदार सोफा एक अनूठा रूप देता है।यह घर मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित है। यह वही घर है जिसे स्वर्गीय धीरू भाई अंबानी अक्सर अपने साक्षात्कारों में ‘घर’ कहते थे।

जाहिर तौर पर मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया किसी राजा-महाराजा के महल से कम नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भारत के नंबर एक सबसे अमीर आदमी हैं और उनकी संपत्ति किसी सम्राट के राज्य से कम नहीं है।

इस महलनुमा घर में रहने से पहले मुकेश अंबानी अपने परिवार और छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ रहते थे। दोनों भाइयों ने समुद्र की हवा का आनंद लेते हुए मुंबई की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक 17 मंजिला इमारत खरीदी