फ्लाइट के अंदर घुसी दिल्ली पुलिस: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन!

Abhijit Dipke Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे पार्टी प्रमुख…

Abhijit Dipke Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे पार्टी प्रमुख (Abhijit Dipke Detained) अभिजीत दिपके को शनिवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस पहले से ही उनकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी और उन्हें पकड़ने के लिए सीधे फ्लाइट के अंदर पहुंच गई। अभिजीत दिपके के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है।

CJP ने जताई कड़ी आपत्ति, बिना शर्त रिहाई की मांग
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कॉकरोज जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी प्रवक्ता का आरोप है कि पुलिस ने लैंडिंग के समय विमान के अंदर घुसकर इन नेताओं को गिरफ्तार किया, जिसकी पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। पार्टी का मानना है कि इस प्रदर्शन को कमजोर करने के मकसद से ही शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया गया है। सीजेपी ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए तीनों नेताओं को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा करने की मांग की है। इस घटना के बाद दिल्ली का सियासी माहौल भी गरमाने लगा है।

गिरफ्तारी के दौरान फेसबुक लाइव पर क्या बोले अभिजीत दिपके?
फ्लाइट के अंदर हुई इस कार्रवाई के दौरान अभिजीत दिपके फेसबुक पर लाइव थे। उन्होंने पुलिस से कहा, “मैं खुद यहां गिरफ्तार होने आया हूं, गिरफ्तार करें।” हालांकि, पुलिस ने उन्हें स्पष्ट किया कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की जा रही है और इस प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।