Today’s horoscope, 05 August 2025: इस 4 राशि के जातकों को गणपति की कृपा से होगा आर्थिक लाभ

Today Horoscope 05 August 2025 आज का राशिफल मेष राशि आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आप थोड़े चिंतित…

Today Horoscope 05 August 2025 आज का राशिफल

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन फिर भी आपको पुरानी नौकरी से ही जुड़े रहना चाहिए। आप अपनी बचत पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके चलते आप बचत योजनाओं में भी पैसा लगाएंगे। आप नया घर या दुकान आदि खरीद सकते हैं। आपको अपने आस-पास के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि:
आज आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा, क्योंकि आपके मन में अशांति रहेगी। अगर आपने किसी से कोई बात छुपाई है, तो वह परिवार के लोगों के सामने उजागर भी हो सकती है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वहाँ अपने कीमती सामान का पूरा ध्यान रखें। अपने काम को कल के लिए टालने से बचें। किसी और की कही हुई बात आपके रिश्ते खराब कर सकती है। राजनीति के किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि:
आज आपको बढ़ते ख़र्चों पर ध्यान देना होगा। बिना विशेषज्ञ की सलाह के शेयर बाज़ार में निवेश न करें। संतान के सहयोग को लेकर आप थोड़े तनाव में रहेंगे। आपका बिज़नेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। किसी क़ानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की ज़रूरत पड़ेगी। आपको अपने पिता की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उन्हें कुछ नहीं बताएँगे।

कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए ख़ुशियाँ लेकर आएगा। आप नया घर ख़रीद सकते हैं, जिससे परिवार में ख़ुशियाँ आएंगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते भी पहले से बेहतर होंगे, लेकिन आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साझा न करें और अपने घर और बाहर के काम में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो परिवार के लोग आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आपको अपना खोया हुआ पैसा मिल सकता है।

सिंह राशि:
आज आपको अपनी कमियों को दूर करके अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने की ज़रूरत है। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। अगर आपने कोई कर्ज़ लिया है, तो उसे चुकाने की भी कोशिश करेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने वाला है। आज आपकी कार्य क्षमता अच्छी रहेगी और अगर आप लंबे समय से किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित थे, तो उससे भी आपको राहत मिलती दिख रही है। आपको अपनी मनपसंद नौकरी मिलने की संभावना है। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। जिससे आपको अपने व्यवसाय में अच्छी राह मिलेगी।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको तनाव रहेगा, क्योंकि व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा न मिलने से आप निराश रहेंगे। अगर आप किसी योजना में पैसा लगाते हैं, तो उसके डूबने की भी संभावना है। आपको अपने फैसलों पर थोड़ा विचार करना होगा, क्योंकि बाद में किसी के बहकावे में आकर लिए गए फैसलों पर आपको पछतावा होगा। वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपको अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि आप अपने अच्छे विचारों से अपने विरोधियों पर विजय पाने का प्रयास करेंगे। आपको अपने बच्चों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप पूरे मन से लोगों के कल्याण के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपनी ज़िम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना चाहिए और अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको दूसरा प्रस्ताव भी मिल सकता है।

धनुराशि
आज आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। व्यापार में सोच-समझकर पैसा लगाएँ, क्योंकि कोई भी जोखिम उठाना आपके लिए हानिकारक होगा। आप अपने घर की रंगाई-पुताई कराने की योजना बना सकते हैं। अगर आपकी कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो उसका समाधान भी हो सकता है। आपको अपने किसी सहकर्मी से सोच-समझकर बात करनी चाहिए। आगे बढ़ते समय आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

मकरराशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी पुरानी गलती से आपको सबक सीखना होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मिलकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी, लेकिन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कुछ अच्छे लाभ मिलेंगे। आप अपनी माँ से अपने मन की कोई इच्छा बता सकते हैं।

कुंभ राशि:
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मनचाहा लाभ मिलने से आप बहुत खुश होंगे। आपके प्रभाव और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप पर काम का बोझ बहुत रहेगा। जल्दबाज़ी में कोई भी फ़ैसला लेने से आपको नुक़सान हो सकता है। आपको अपने विचारों और बुद्धि से काम लेना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना बेवजह झगड़े हो सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य रखना होगा और थोड़ा सोच-समझकर ही कोई फ़ैसला लेना चाहिए।