गुजरात में किसान सहाय योजना को दी गई मंजूरी,52 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे,प्रति हेक्टेयर 20000 मिलेंगे

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किसान सहाय योजना को वर्ष 2021 के लिए मंजूरी दे दी है। इसके तहत खरीफ सीजन के दौरान पाकृतिक…

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किसान सहाय योजना को वर्ष 2021 के लिए मंजूरी दे दी है। इसके तहत खरीफ सीजन के दौरान पाकृतिक आपदाओं से प्रदेश के लाखों किसानों की फसलों को हुए नुकसान के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार ने कहा है की, खरीफ की फसलों को 33 से 60% नुकसान होने पर अधिकतम 4 हेक्टेयर तक प्रति हेक्टेयर 20,000 रूपये की मदद दी जाएगी।

सरकार की ओर से कहा गया की, मुख्यमंत्री किसान योजना में गुजरात के छोटे बड़े और सीमांत किसानों को शामिल किया गया है। फूल मिलाकर 53 लाख से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। खास बात यह भी है कि, इस योजना के लिए किसानों को कोई प्रीमियम या अन्य कोई भी पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के सचिव के मुताबिक,विजय रूपानी ने इस योजना को शुरू किया था,अब वर्ष 2021 के लिए को मंजूरी दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि, मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में सुखा अत्यधिक वर्षा बेमौसम वर्षा के कारण हुई फैसलों के नुकसान को शामिल किया गया है।मालूम हो की, पिछले महीने ही गुजरात के हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हुई थी। चक्रवार्तीय तूफान तोकते ने फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया था। फल सब्जी से लेकर दलहन इत्यादि की फसलों को तकरीबन डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ था।इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की सहायता मांगी है।