Akshara के घर कसौली पहुंचकर सबको चौंका देगा अभिमन्यु, जानिए कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट…

ये रिश्ता क्या कहेलाता है: स्टार प्लस का हिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों टीवी सीरियल्स से दर्शकों के दिलों पर राज…

ये रिश्ता क्या कहेलाता है: स्टार प्लस का हिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों टीवी सीरियल्स से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. सीरियल ने छह साल का लीप ले लिया है. इसके साथ ही Akshara और अभिमन्यु की जिंदगी भी पूरी तरह से बदल गई है। सीरियल में अक्षरा अपने बेटे अभीर और पति अभिनव के साथ खुश हैं और अभिमन्यु ने भी रूही को अपनी जिंदगी बना लिया है. लेकिन अब कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. अक्षरा और अभिमन्यु छह साल से नहीं मिले हैं। लेकिन दोनों अब एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं. आइए जानते हैं कैसे होगी दोनों की मुलाकात??

अभिमन्यु शिमला जाने के लिए राजी हो जाएगा
पिछले एपिसोड में देखा गया कि अभिमन्यु ने शिमला में एक सम्मेलन में भाग लेने से इनकार कर दिया। वह रूही को अकेला नहीं छोड़ना चाहता और इसलिए बिरला अस्पताल में उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए पार्थ जाने की तैयारी करता है। बहरहाल, शो के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि बड़े पापा अभिमन्यु को शिमला जाने के लिए मना लेते हैं।

दूसरी तरफ, रूही अपने पोपी (अभि) को भी शिमला जाने के लिए कहती है, जिसके बाद अभि मान जाता है और शिमला के लिए निकल जाता है। इसी बीच रोहन भी अभिमन्यु के साथ शिमला चला जाता है।

अभिनव अक्षरा से अपने दिल की बात कह देंगे
दूसरी ओर, अभिनव कसौली में अक्षरा के साथ अपने दिल की बात कहते नजर आएंगे। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अम्मा अभिनव से अपने और अक्षरा के रिश्ते को हकीकत बनाने के लिए कहती हैं। इसी वजह से आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अभिनव अक्षरा से अपने दिल की बात कहने की कोशिश करता है।

इसके लिए वह अक्षु के लिए गिफ्ट भी लेता है। अभिनव अपने दिल की सारी भावनाओं को उंडेल देता है और कहता है कि वह चाहता है कि उसका और अक्षु का रिश्ता वास्तविक हो। हालांकि इस दौरान अक्षरा फोन पर बात कर रही होती हैं, जिससे उन्हें कुछ सुनाई नहीं देता।

अभिमन्यु अक्षरा के घर पहुंचेगा
अगले एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा को भी उसी कॉन्फ्रेंस में अपना स्टॉल लगाने का मौका मिलता है, जहां अभिमन्यु आ रहे होते हैं। इसलिए इस आयोजन में पूरा परिवार अक्षु के साथ शिमला जाने की तैयारी करता है लेकिन घर से निकलने से पहले अक्षरा को पता चलता है कि वहां डॉ. अभिमन्यु भी आ रहे हैं,

जिसके कारण वह जाने से मना कर देती है। हालाँकि, कहानी में एक मोड़ आता है और अभिमन्यु कसौली पहुँचता है और यहाँ अभिनव से मिलता है। बीते एपिसोड में अभिनव अपने टूरिस्ट्स को घर ले जाते नजर आए। ऐसे में अगर अभिमन्यु भी उसके घर जाता है तो एक बार फिर अक्षरा और अभिमन्यु आमने-सामने आ जाएंगे.