मेष राशि

पिछले कुछ समय से चले आ रहे तनाव से आज आपको राहत मिलेगी। परंतु कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की सलाह अवश्य लें।

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर नए दोस्त बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले लोगों को विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि

बिजनेस में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और प्रगति होगी। किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में आप किसी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी।

सिंह राशि

व्यवसाय में किया गया परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि

व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ वेतन में भी बढ़ोतरी की संभावना है। व्यापार में नये अनुबंध होंगे।

तुला राशि

व्यापार में नए अनुबंध होंगे और स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आय भी अच्छी होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

वृश्चिक राशि

नौकरी में प्रमोशन के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, कारोबार में कुछ बदलाव हो सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

धन राशि

उद्योग जगत से जुड़े लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

व्यावसायिक योजना सफल होगी। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. उद्योग जगत में नये साझेदार बनेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होंगे।

कुंभ राशि

किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। बिजनेस में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत की तुलना में आय कम रहेगी।

मीन राशि

आज आपको रुका हुआ पैसा मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में आपके द्वारा किए गए छोटे-मोटे बदलाव फायदेमंद साबित होंगे