मेष राशि

व्यवसाय में प्रगति के साथ लाभ होगा और नये सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी में नए सहयोगी मिलेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे।

वृषभ राशि

आज खेल-कूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभदायक साबित होंगे और आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में कोई नया सहयोगी मिलेगा। नई व्यावसायिक योजना सफल होगी। किसी काम में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में कुछ रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी और परिश्रम से लाभ में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

उद्योग जगत से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। खेल-कूद प्रतियोगिता में सफलता और सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

व्यापार में नये अनुबंध प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होगी।

तुला राशि

व्यापार में नये प्रयोग लाभदायक सिद्ध होंगे। नये अनुबंध के कारण व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। खेल-कूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में परिवार के किसी सदस्य का विशेष सहयोग मिलेगा।

धन राशि

नौकरी में प्रमोशन के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नया उद्योग या व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल हो सकती है।

मकर राशि

व्यापार में नये प्रयोग लाभदायक सिद्ध होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में कोई समस्या अचानक आपके सामने आ सकती है। परिवार में किसी समस्या के कारण तनाव हो सकता है।

मीन राशि

व्यवसाय में नये सहयोगी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज अधूरे काम पूरे होंगे. बिजनेस में कड़ी मेहनत के बाद आपको बड़ी सफलता मिलेगी।