मेष राशि

आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, सरकारी सहयोग से आज कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृषभ राशि

शासन सत्ता में बैठे लोगों को आज लाभ होगा। विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान और अधिकार मिलेंगे।

मिथुन राशि

आज ससुराल पक्ष के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारी प्रसन्नता बढ़ेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता लाभदायक रहेगी।

कर्क राशि

कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की मदद मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि

व्यावसायिक अनुबंधों में लाभ होगा। चल संपत्ति का लाभ होगा। कामकाज में समय का सदुपयोग करने से लाभ होगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। 

तुला राशि

आज व्यापार में नए साथी फायदेमंद साबित होंगे, वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा आज पूरी होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

वृश्चिक राशि

जमीन की खरीद-फरोख्त से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वाहन सुख बढ़ेगा, परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा।

धन राशि

व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास आज सफल रहेंगे। व्यावसायिक स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि

व्यवसाय विस्तार की योजना सफल रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि

कार्यस्थल पर नये सहकर्मी आज फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में लाभकारी स्थिति रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। लंबी अवधि की यात्रा से आपको लाभ हो सकता है, परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।